{"_id":"639229cab32d292182151b0e","slug":"former-mlc-mahmood-ali-appeared-in-the-court-saharanpur-news-mrt616945546","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोर्ट में पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने चित्रकूट जेल से लाकर यहां एमपी, एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। एक युवक पर जानलेवा हमला कराने के मामले में अदालत ने उसका छह दिनों का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए पुन: चित्रकूट जेल भेज दिया। न्यायालय ने फिर से पेशी के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय की है।
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेहट कोतवाली में महानगर के मदनपुरी निवासी सुुहेल की ओर से हाजी इकबाल उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटों वाजिद, जावेद व अफजाल के खिलाफ मिर्जापुर निवासी वासिल द्वारा जानलेवा हमला कराने का मामला दर्ज कराया गया था। हाजी इकबाल के तीनों बेटे यहां जिला कारागार में बंद हैं, जिनका न्यायिक रिमांड मंजूर हो गया था। पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले में महमूद अली की पेशी हुई। पुलिस ने चित्रकूट जेल से उसे लाकर यहां एमपी, एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस मामले के विवेचक मानसिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उनका 14 दिनों का न्यायिक रिमांड दिए जाने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने छह दिनों का न्यायिक रिमांड स्वीकार कर महमूद अली को वापस चित्रकूट जेल भेज दिया। कोर्ट ने 14 दिसंबर को पुन: पेशी के आदेश दिए है। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।