फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC Mahmood Ali and Haji Iqbal's three sons appeared in court

Saharanpur News: अदालत में पेश हुए पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी इकबाल के तीनों बेटे

Wed, 10 Jul 2024 03:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Mahmood Ali and Haji Iqbal's three sons appeared in court
सहारनपुर। दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी महमूद अली और उनके तीन भतीजे अपर मुख्य न्यायाधीश तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा की अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत 18 जुलाई की तारीख दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को महमूद अली को चित्रकूट जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया। इसके बाद महमूद अली, सहारनपुर जिला कारागार से महमूद अली के भतीजे और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान, जावेद को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायाधीश तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा ने 18 जुलाई सुनवाई की तारीख दी है। सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने पैरवी कर रहे हैं। बता दें, कि 2022 में इनके खिलाफ थाना मिर्जापुर में यमुनानगर एक महिला ने दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि यह लोग उसकी जमीन कब्जाना चाहते हैं। एक दिन बात करने को उन्हें बुलाया था। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

साजिश के तहत फंसाया, न्याय पालिका पर भरोसा
अदालत में पेश होने से पहले पुलिस कस्टडी के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में महमूद अली ने मीडिया से भी बात की। कहा कि मुझे और परिवार को साजिश के तहत फंसाया गया है। झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से सात मुकदमों में राहत भी मिली है। न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे और मेरे परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा। उधर, हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि तहसील बेहट के ग्राम रसूली में अवैध खनन पट्टों से सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। इसकी जांच ईडी या एसआईटी से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed