फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC Haji Iqbal's history sheeter son Javed arrested

हाजी इकबाल का बेटा जावेद गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Haji Iqbal's history sheeter son Javed arrested
एसआईटी की गिरफ्त में आया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का बेटा जावेद - फोटो : SAHARANPUR
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का हिस्ट्रीशीटर बेटा जावेद गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। एसआईटी ने बृहस्पतिवार को खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे व हिस्ट्रीशीटर जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। वह थाना मिर्जापुर और बेहट पर दर्ज जमीन की धोखाधड़ी, जबरन वसूली, गवाहों को डराने-धमकाने सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस और एसआईटी जावेद से पूछताछ कर रही है। इससे पहले एसआईटी ने गत 13 मई को हाजी इकबाल के छोटे बेटे अलीशान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल एसोसिएट के विभिन्न मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जावेद हाजी इकबाल गैंग का सक्रिय सदस्य और मिर्जापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को थाना बेहट पर दर्ज सार्वजनिक उपयोग की पट्टों की भूमि को कूटरचित दस्तावेज के जरिए अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कराने के मामले में तलाश थी। उसके खिलाफ थाना बेहट व मिर्जापुर पर और भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिता- पुत्रों की इसी माह खोली है हिस्ट्रीशीट
मिर्जापुर पुलिस ने इसी माह हाजी इकबाल और उसके दो बेटों वाजिद और जावेद की हिस्ट्रीशीट खोली थी। इससे पहले अप्रैल में हाजी इकबाल और उसके चारों बेटों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में दो माह तक इन पर दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। मिर्जापुर पुलिस ने जावेद को 23 जुलाई 2018 को भी गिरोहबंद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed