फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former metropolitan vice president of BJP Yuva Morcha died in a road accident

Saharanpur News: सड़क हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष की मौत

Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Former metropolitan vice president of BJP Yuva Morcha died in a road accident
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष की मौत हो गई। वह शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की देर रात विश्वकर्मा चौक पर हुआ। विवेक कौशिक (37) पुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी त्रिकोणी कोठी पेपर मिल की तरफ से अपने घर लौट रहा था। विश्वकर्मा चौक पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और विवेक दूर जाकर गिरा। पता लगने के कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। विवेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस समय हादसा हुआ, वहां कोई नहीं था। फिलहाल यहीं बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। विवेक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष था। इस समय वह प्रॉपर्टी का काम करता था। उसकी एक बेटी है, जो बीसीए की पढ़ाई कर रही है। विवेक विधायक राजीव गुंबर के रिश्तेदार थे। विधायक की बहन की बेटी की शादी विवेक कौशिक से हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed