फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former CM Harish Rawat came to know the condition of Chandrashekhar, talks were held in closed room

UP: चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, बंद कमरे में हुई गुफ्तगू, हमले को बताया कायराना हरकत

Wed, 05 Jul 2023 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

Saharanpur News : उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान बंद कमरे में दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। साथ ही उन्होंने इस हमले को बताया कायराना हरकत और मनोबल तोड़ने की साजिश बताया है।

विज्ञापन
Former CM Harish Rawat came to know the condition of Chandrashekhar, talks were held in closed room
चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावतय़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हरीश रावत ने आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह कायराना हरकत और मनोबल तोड़ने की साजिश है। इसकी तह तक जाकर जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर चंद्रशेखर के यहां पहुंचे हरीश रावत ने पौना घंटा तक बंद कमरे में मुलाकात की। इसके बाद वे कुछ देर समर्थकों के साथ बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखरपर हमला कायरना हरकत है। चंद्रशेखर समाज में बढ़ता हुआ युवा है। यह हमला इसका मनोबल तोड़ने की साजिश है। उन्होंने कहा कि संविधान में सबको बराबर का अधिकार है। यह बात उन लोगों को समझनी होगी जो सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस की भगवानपुर उत्तराखंड की विधायक ममता राकेश, चौ. राज सिंह साध, रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक, सहारनपुर जिलाध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी, मेहरबान आलम, हसीब मलिक, कांग्रेस नेत्री उमा भूषण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

युवा रालोद अध्यक्ष चंदन चौहान भी हाल जाना
रालोद की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने भी चंद्रशेखर के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह हमला चंद्रशेखर द्वारा लडी जा रही वंचित समाज की लड़ाई को रोकने की साजिश का हिस्सा है। रालोद इसमें चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। इस दौरान भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, सतीश रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed