{"_id":"6515d2afca54ea991e050cd4","slug":"forestry-new-year-will-be-celebrated-for-the-first-time-in-the-state-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-10388-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रदेश में पहली बार मनाया जाएगा वानिकी नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रदेश में पहली बार मनाया जाएगा वानिकी नववर्ष
Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वन क्षेत्र और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रदेश में पहली बार वानिकी नववर्ष मनाया जाएगा। एक अक्तूबर से वन्य प्राणी सप्ताह शुरू होगा, जो सात अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। वन विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है।
एक अक्तूबर को शिवालिक वन प्रभाग के तहत बड़कला पौधशाला शाकुंभरी रेंज में वानिकी नववर्ष का शुभारंभ होगा। यह विशेष नववर्ष वन और वन्य जीवों के लिए समर्पित होगा। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न विषयों पर गोष्ठी कर और स्टॉल लगाकर महत्वपूर्ण वानिकी कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रदर्शनी लगेगी।
इसमें नर्सरी में पौध उगाने, अग्रिम मृदा कार्य, पौधरोपण अभियान 2024 के लिए चयन स्थल, प्रजातियों का चिह्नीकरण के लिए ग्राम पंचायत, स्थानीय नगर निकाय व सूक्ष्म नियोजन, पौधरोपण की सुरक्षा एवं देखरेख, वन वर्धन ऑपरेशन, कटान के लाटों की मार्किंग आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन
शिवालिक वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी श्वेता सैन ने बताया कि वन क्षेत्र और वन्य जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते यह अनूठी पहल की जा रही है। एक से सात अक्तूबर को वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम इस बार शिवालिक वन प्रभाग के तहत उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन वन विभाग की ओर से विभागीय बड़कला पौधशाला में गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्य करते हुए वन्य प्राणी सप्ताह के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।