{"_id":"572a420c4f1c1b4e345ccfc9","slug":"forest-officials-have-let-him-down-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन अफसरों को गच्चा दे गए गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन अफसरों को गच्चा दे गए गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cage had to catch Guldar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में मेघनमजरा गांव के जंगल में पानी निकासी के लिए लगे पाइप में घुसे गुलदार और उसके शावकों को पकड़ने के लिए मेरठ की टीम भी फेल हो गई।
पाइप के एक मुंह पर पिंजरा लगाकर दूसरी तरफ से पानी का प्रेशर मारकर गुलदार और उसके शावकों को पिंजरे की तरफ निकालने का प्रयास विफल रहा।
गुलदार और उसके शावक उसी तरफ से भाग निकले, जिस तरफ से पानी का प्रेशर मारा जा रहा था। इसके बाद देर रात टीम जंगल से लौट आई।
बता दें कि मंगलवार की सुबह मेघनमजरा गांव के जंगल में खेत में दबाए गए सीमेंट के 80 फीट लंबे पाइप में नर और मादा गुलदार व उनके शावक घुस गए थे।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ की मदद से वनकर्मियों ने पाइप के दोनों सिरों को मिट्टी से भरे प्लास्टिक के बोरों से बंद कर दिया था। इसके बाद वनकर्मियों द्वारा गुलदार और उसके शावकों को पकड़ने के लिए मेरठ से टीम बुलाई गई थी।
टीम पिंजरा लेकर करीब सात बजे मौके पर पहुंची थी। पाइप के एक सिरे पर पिंजरा लगाकर दूसरे सिरे से फायर बिग्रेड से पानी का प्रेशर मारकर उन्हें पिंजरे की तरफ निकालने का प्रयास किया गया,
विज्ञापन
लेकिन गुलदार और उसके शावक उसी तरफ से बाहर निकल आए, जिस तरफ से पानी का प्रेशर मारा जा रहा था। बाहर निकलते ही गुलदार और उसके शावक जंगल की तरफ दौड़ पड़े। रात के करीब दस बजे तक चले इस ऑपरेशन में विफल होने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर लौट गई।