{"_id":"65bfd960d343479d69067bd8","slug":"forest-gurjars-should-be-provided-benefits-of-government-schemes-dm-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-117706-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन गुर्जरों को दिलाया जाए सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन गुर्जरों को दिलाया जाए सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम
Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में वन गुर्जरों से मिलने पहुंचे डीएम डॉ दिनेश चंद्र, स्रोत सूचना
सहारनपुर। अमर उजाला द्वारा वन गुर्जरों की समस्याओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले वन गुर्जरों की बस्तियों में पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी दिनचर्या को जाना। इसके अलावा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहीं। वहीं, बस्ती में रहने वाले पात्रों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए। बच्चों को बिस्किट के पैकेट भी दिए।
अमर उजाला ने वन गुर्जरों की समस्याओं को लेकर पांच, छह और सात दिसंबर को अभियान चलाया था। रविवार को डीएम ने वन गुर्जरों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं का समाधान समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों में विभागों द्वारा संयुक्त रूप से शिविर लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत वन गुर्जरों के आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ राशन कार्ड भी बनाए गए हैं। जिस तरह जनपद के अन्य पात्रों को सुरक्षा कवच धारण करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, उसी तरह जो वन गुर्जर शेष बचे हैं उनके भी आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ पात्रता के हिसाब से अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उनके बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल में दाखिला दिलाने की बात की। जिस पर मुखिया ने भी सहमति दी। इसके बाद डीएम ने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों में एडमिशन कराने के निर्देश बेसिक जिला अधिकारी को दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मिर्जापुर-विकासनगर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। वहां चल रहे सड़क एवं पुल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा और कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।