फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For samples of mustard oil, ghee, refined, paneer, sweets

सरसों का तेल, घी, रिफाइंड, पनीर, मिठाई के नमूने लिए

Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
For samples of mustard oil, ghee, refined, paneer, sweets
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर भर से लिए नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री के नमूने लेने के लिए फिर से अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सरसों का तेल, रिफाइंड, घी, पनीर, दूध, मावा और मिठाइयों के नमूने लिए गए। जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है।

जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम सबसे पहले बेहट अड्डा पहुंची। यहां एक फर्म का निरीक्षण करते हुए वहां से सरसों का तेल, रिफाइंड, सोयाबीन, घी के नमूने लिए गए। यहीं स्थित एक अन्य स्टोर से रिफाइंड और सोयाबीन का नमूना लिया गया। नवादा तिवाया से सॉफ्ट ड्रिंक के चार नमूने लिए गए। देहरादून रोड स्थित एक दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया। खाद्य पंजीकरण नहीं मिलने पर चालान किया गया। भगवानपुर रोड स्थित एक डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। एक सॉफ्ट ड्रिंक के डिपो से छह नमूने लिए गए। शहर के खानआलमपुरा से सरसों का तेल, हलवाई हट्टा से मावा, सरसावा स्थित एक मिठाई की दुकान से गुंजिया, मावा का नमूना लिया गया। शहर की एक बड़ी मिठाई की दुकान से कलाकंद, एक मिठाई की दुकान से मावा का नमूना लिया गया। टीम में विशाल कुमार गुप्ता, इंदल यादव, महेंद्रनाथ सिंह यादव, राहुल शुक्ला, वरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed