{"_id":"604a52988ebc3e8d35340826","slug":"food-grains-will-reach-the-ration-dealer-directly-from-fci-godowns-saharanpur-news-mrt5294845105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के गोदामों से सीधे राशन डीलर तक पहुंचेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के गोदामों से सीधे राशन डीलर तक पहुंचेगा खाद्यान्न
विज्ञापन

सहारनपुर। उचित दर की दुकानों तक सरकारी खाद्यान्न पहुंचाने के लिए एक अप्रैल से सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम लागू होने जा रहा है। इसके तहत एफसीआई के गोदामों से खाद्यान्न सीधे राशन डीलर के यहां पहुंचाया जाएगा। इससे गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
एक अप्रैल से जनपद में एफसीआई के गोदाम से सीधे राशन की दुकान तक खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। अभी तक खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से विकास खंडों में स्थित खाद्य विभाग के गोदाम पर जाता है। यहां से राशन डीलर के यहां भेजा जाता है। इसमें घटतौली के साथ ही पल्लेदारों द्वारा अवैध वसूली किए जाने के आरोप भी लगते रहते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह कवायद की जा रही है। अब राशन की दुकानों को चौड़े रास्ते पर स्थापित करने पर भी जोर रहेगा, जिससे वाहन सीधे दुकान तक पहुंच सकें। नई स्थापित होने वाली दुकानों को गांव में पंचायतघर और शहर में कम्युनिटी हॉल में लाने की कोशिश रहेगी।
जीपीएस लगे वाहनों से होगी ढुलाई
आपूर्ति विभाग ने जनपद के राशन की दुकानों का रूट चार्ट तैयार किया है। खाद्यान्न की ढुलाई करने वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा, जिससे वाहनों की लोकेशन की जानकारी कंट्रोल रूम में ली जा सके। यह भी पता चल जाएगा कि खाद्यान्न लदा वाहन कहां रुका और किस रास्ते से होकर राशन की दुकान तक पहुंचा।
विज्ञापन
गोदामों से सीधे उचित दर विक्रेता की दुकान तक खाद्यान्न पहुंचने की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय पर कंट्रोल बनाया जाएगा, जिसके नंबर को सार्वजनिक किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी की सूचना दे सकेगा। शिकायत की जांच मार्केटिंग इंस्पेक्टर या सप्लाई इंस्पेक्टर से कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी