फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food cooked on the stove by burning wood

लकड़ी जलाकर चूल्हे पर पका रहीं भोजन

Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Food cooked on the stove by burning wood
- उज्ज्वला योजना -- गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी नसीमा पत्नी सुलेमान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है उज्ज्वला गैस कनेक्शन। महिलाओं को लकड़ी या उपले जलाकर खाना बनाने से दूर करने के लिए यह योजना लाई गई, लेकिन शत-प्रतिशत उपभोक्ता सिलिंडर ही नहीं भरवा पा रहे हैं। बहुत सी महिलाएं आज भी चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना पकाने को मजबूर हैं। लॉकडाउन के बाद सिलिंडर भरवाने में कमी आई है, जिसके लिए योजना के लाभार्थी आर्थिक परेशानी बता रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में शहर और देहात को मिलाकर 54 गैस एजेंसियां हैं। इनसे उज्ज्वला गैस योजना के तहत 2,13,241 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए थे। योजना की शुरूआत में सिलिंडर भरवाने की स्थिति ठीक थी, लेकिन अब वह बदल गई थी। सहारनपुर शहर के ही कई गैस एजेंसी संचालकों से बात की तो, यही स्थिति सामने आई कि 60 से 65 प्रतिशत लोग ही सिलिंडर भरवा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरव गैस एजेंसी संचालक विनोद तेजियान ने बताया कि उनके यहां करीब 1500 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं, उनमें 60 प्रतिशत लोग ही गैस सिलिंडर भरवा रहे हैं। दो महीने में एक बार गैस लेते हैं। सुपर स्टार गैस सर्विस बेहट रोड के संचालक विनोद वर्मा ने बताया कि 3500 कनेक्शन उज्ज्वला योजना के हैं। इनको 60 प्रतिशत ही गैस भरवा रहे हैं, कम गैस भरवाने की वजह फ्री में मिलने वाला ईंधन है, जो लकड़ी के रूप में उपलब्ध हो जाता है। सहारनपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने बताया कि एक हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शन उनकी एजेंसी से जुड़े हैं। अधिकांश लोग सिलिंडर भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की पीड़ा
- गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी नसीमा पत्नी सुलेमान ने बताया कि गैस कनेक्शन तो है, लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हर महीने सिलिंडर भरवा सकें। गंगोह क्षेत्र के गांव गांधीनगर की रहने वाली बाला देवी का भी कहना है कि हर महीने सिलिंडर भरवा सकें, इतनी आमदनी हमारी नहीं है।

गांव खेड़ा मुगल की रहने वाली संगीता पत्नी सुरेंद्र और नरमा पत्नी अतर सिंह का कहना है कि गैस महंगी होने के कारण सिलिंडर भरवा नहीं पा रहे हैं।
वर्जन
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र का कहना है कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ता अपनी जरूरत के मुताबिक ही सिलिंडर भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में यह योजना गरीबों के लिए बहुत मददगार रही, क्योंकि तीन महीने तक फ्री सिलिंडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed