{"_id":"69b31024201ab721080dd5f8","slug":"follow-the-guidelines-do-not-offer-alvida-juma-namaz-on-the-road-muntazima-committee-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-171162-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइडलाइन का करें पालन, सड़क पर न पढ़े अलविदा जुमे की नमाज : मुंतजिमा कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइडलाइन का करें पालन, सड़क पर न पढ़े अलविदा जुमे की नमाज : मुंतजिमा कमेटी
Fri, 13 Mar 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जामा मस्जिद सहारनपुर की मुंतजिमा कमेटी ने अपील की है। कहा कि सभी रोजेदार अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में अदा करें। सड़क पर नमाज न पढ़ें। कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। महापौर और नगरायुक्त से मिलकर सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की।
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद फरीद मजाहिरी ने कहा कि अलविदा जुमा के दिन जामा मस्जिद में आसपास से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूर-दराज इलाकों से जामा मस्जिद आने के बजाय अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और मुल्क में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर नमाज अदा न करें और स्वयं भी परेशानी से बचें।
शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद और पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने नगर आयुक्त और महापौर से मुलाकात की। उन्होंने ईदगाह और जामा मस्जिद कलां के आस पास सफाई, नाले की दीवार, स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की बात रखी। शहर काजी नदीम अख्तर ने बताया कि ईदगाह की दीवार के पास के नाले से गंदा पानी ईदगाह के अंदर आ रहा है। नाले को आरसीसी का बनवाया जाए और सफाई करवाई जाए। थाना कुतुबशेर से पुल कंबोह होकर खाता खेड़ी तक मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के पोल पर ईद से पहले तिरंगा लाइट लगवाई जाए और बंद 70 स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की बात कही।