फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Follow me by feet

मुझे चरणों से लगा लो जी ओ मेरे श्याम

Tue, 23 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Follow me by feet
एक शाम खाटू श्याम के नाम जागरण में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
विज्ञापन

फूलों और इत्र की महक के साथ भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
सहारनपुर। खाटू श्याम परिवार सहारनपुर की ओर से आयोजित एक शाम खाटू श्याम के नाम रात्रि जागरण में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। प्रांगण फूलों और इत्र की महक सुगंधित हो गया। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभु खाटू श्याम को 56 भोग अर्पित किए गए।
सोमवार की रात अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पूजन हुआ। इसके पश्चात ज्योति प्रचंड की गई। बिहार के समस्तीरपुर से आई भजन गायक रेशमी शर्मा, जयपुर से आए आयुष सोमानी, देहरादून से आए राजीव रास्थानी, शामली से आए नीरज तूफानी ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मेरे श्याम सांवरे कर दो मुझ पर कृपा, मुझे चरणों से लगा लो जी मेरे श्याम, मेरी नैया पार लगा दो जी मेरे खाटू श्याम आदि भजनों श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। बाबा खाटू श्याम के स्वरूप का शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इसके साथ ही अखंड भंडारा चलता रहा। सुबह चार बजे आरती के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, पूर्व महामंत्री संजय वालिया, निखिल गर्ग, नितिन रोहिला, प्रतीक गुप्ता, आशु जैन, डॉ. आरके शर्मा, आशु शर्मा, हिमांशु फुुटेला, दीपक चौहान, अंकित शर्मा, शिवम सिंघल, अतुल गांधी, प्रवण मित्तल, अमित चौरसिया, अमन गुप्ता, शुभम प्रजापति, मोहित प्रजापति, अश्वनी मित्तल, अर्चित मित्तल, आयुष सिंघल, मयंक शर्मा, शुभम वर्मा, अभिषेक मोंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed