फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Follow Kovid protocol in schools

विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Follow Kovid protocol in schools
सहारनपुर में स्कूलो कर निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा विद्यालयों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। बच्चों के उपस्थिति में कमी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को विश्वास में लेकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें और सभी विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने एसएएम इंटर कॉलेज, गुरू नानक इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुरूप छात्रों को कोविड प्रोटोकॉल के चलते दो पाली में बुलाया जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्यों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करें। विद्यालय में कोविड हैल्प डेस्क पर हैैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यापकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में कुछ अध्यापकों के अपनी कक्षाओं से अनुपस्थित मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा अध्यापक अपने आचरण में बदलाव लाएं। इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में घास बड़ी होने पर प्रधानाचार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निरीक्षण के दौरान यदि फिर किसी भी विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed