फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Folk art is becoming extinct 'Sanjhi'

पश्चिमी यूपी की लोक कला को विलुप्त कर रहा बाजार वाद

Wed, 02 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Folk art is becoming extinct 'Sanjhi'
सांझी माई - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाजार वाद की वजह से पश्चिमी यूपी की लोककला सांझी माई के अस्तित्व पर संकट आ गया है। कभी तालाबों की मिट्टी से सांझी माई के साथ उनके भाई, आकाश में उड़ते तोते, वन में नाचता मोर, चांद, सूरज बनाए जाते थे, लेकिन अब सांझी माई बनाने की लोककला लुप्त होती जा रही है। देहात क्षेत्रों में थोड़ा-बहुत अब भी इस परंपरा को निभाया जा रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में ऐसा न के बराबर ही है। यही स्थिति रही तो यह लोककला किताबों के पन्नों तक सिमटकर रह जाएगी, क्योंकि बाजार में आधुनिक मूर्तियां बिक रही हैं, जो इस लोक कला को लगभग खत्म कर रही हैं।
विज्ञापन

सांझी माई को समृद्धि, उत्थान और उन्नति का प्रतीक और मां भगवती का ही रूप माना गया है। श्रद्धालुओं के घरों में सांझी के रूप में देवी नौ दिन तक निवास करती है। यह नौ दिन का सफर तालाब से ही शुरू होता है और तालाब पर ही खत्म होता है। जानकार बताते हैं कि सांझी बनाने, पूजने और विसर्जन की धार्मिक क्रियाएं उस समय शुरू की गई थीं, जब सांझी माई के साथ सिर्फ तालाब का महत्व जुड़ा है। गांव की महिलाएं अपने हाथों से खुद तालाब की मिट्टी से घर लाती थी। घर में उसी मिट्टी से सांझी माई और उनके के परिवार का निर्माण करती थी। नौ दिन तक सांझी माई को पूजन के बाद गांव के बच्चे, महिलाएं आदि समूह के साथ गीत गाते हुए तालाब के किनार पहुंचते थे। विधि-विधान से के साथ सांझी माई का तालाब में विसर्जन किया जाता था। जानकार बताते हैं कि ढाई दशक पूर्व तक सांझी माई के साथ उनका भाई सांझा, आकाश में उड़ते तोते, वन में नाचता मोर, चमचमाते तारे, चांद, सूरज भी बनाए जाते थे। आधुनिकता के दौर में यह लोककला लुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
बिल्कुल अलग हैं बाजार में आई मूर्तियां
सहारनपुर। इस लोककला पर बाजार वाद हावी हो गया है। क्योंकि, बाजार में जो मूर्तियां बिक रही हैं, वह सांझी माई के स्वरूप से बिल्कुल अलग हैं। सांझी माई का मिट्टी से खुद लोग अपने हाथों से बनाते थे और गोबर से दीवार पर चिपकाते थे, जो छह फिट लंबी और चार फिट चौड़ी होती थी, लेकिन इनकी जगह अब मूर्तियों ने ले ली है और मूर्तियों में सांझी माई का परिवार भी प्रदर्शित नहीं किया गया है। इसी वजह से यह लोककला खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली और खुशहाली का प्रतीक हैं तोते
सहारनपुर। सांझी माई के साथ तोते जरूर बनाए जाते हैं। इन तोतों को सांझी के चारों और विशेष रूप से सजाया जाता है। तोते को एक ऐसा पक्षी माना गया है, यह जहां भी निवास करता है, वहां हरियाली और खुशहाली दोनों होती हैं। सांझी माई के साथ सूरज, चांद, और सितारे भी बनाए जाते हैं जो स्थायित्व और ऊर्जा के रूप का प्रतीक माना गया।
किसान है तो बनाते हैं हल, पुरोहित हैं पंडित
सहारनपुर। यदि कोई व्यक्ति खेती करता है तो वह मां सांझी के साथ मिट्टी का हल भी बनाकर लगाता है। अगर कोई पुरोहित है तो वह पंडित का स्वरूप बनाता है। ऐसे में सांझी माई को देखकर उस परिवार के आर्थिक, सामाजिक ढांचे को समझा जा सकता है।

---------------------
लोककला को बचाना बेहद जरूरी: उपाध्याय
सहारनपुर। विरासत यूनिवर्सिटी हैरीटेज रिसर्च सेंटर शोभित विश्वविद्यालय के कोआर्डिनेटर और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से प्रकाशित पुस्तक हमारा सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय का कहना है कि सांझी पश्चिमी यूपी की लोककला है, जो बाजार वाद की वजह से लुप्त होती जा रही है। सांझी हमारी प्राचीन लोककला है। इसको बचाना बेहद जरूरी है। ऐसा न हुआ तो सांझी माई की बातें सिर्फ किताबों के पन्नों तक सिमटकर रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed