फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog prevailed in the morning, sunshine in day

सुबह छाया रहा कोहरा, दिन में खिली धूप

Sun, 17 Jan 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, sunshine in day
सहारनपुर में घने कोहरे में देहरादून से लाइट जलाकर आते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सुबह छाया रहा कोहरा, दिन में खिली धूप
विज्ञापन

सहारनपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कोहरा तो कभी धूप निकल रही है। देर रात और सुबह के समय इलाके में घने कोहरे का आलम रहा। हालांकि दिन में खिली धूप ने लोगों को थोड़ी सर्दी से राहत जरूर दिलाई। रविवार को न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। अगले तीन दिन में तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
शनिवार रात नौ बजे से कोहरा छाने लगा था जो देर रात तक इतना घना हो गया कि 50 कदम की दूरी पर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। साथ ही हवा में बनी नमी के कारण कोहरा बूंदों के रूप में गिर रही थीं। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे का आलम रहा। इस दौरान आम जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के घंटाघर, अंबाला रोड बस स्टैंड, देहरादून चौक और कोर्ट रोड पुल के पास लोग सड़क किनारे अलाव सेंकते नजर आए। हालांकि ठंडी तेज हवा परेशान करती रही।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से धूप निकलने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम फिर बदलेगा। तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

सहारनपुर में घंटाघर पर घने कोहरे में कम नजर आये भीड़

सहारनपुर में घंटाघर पर घने कोहरे में कम नजर आये भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड में अलाव का सहारे लेते लोग

सहारनपुर में घने कोहरे और ठंड में अलाव का सहारे लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed