{"_id":"67bcc3785a8afdad6a0fba38","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-and-clouds-in-the-evening-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-143406-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और शाम को बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और शाम को बादल
Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह कोहरा, दोपहर में तेज धूप और शाम को बादल। सोमवार को मौसम इसी तरह का रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिसके बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार की सुबह मौसम पूरी तरह साफ था और धूप समय से निकल आई थी, लेकिन सुबह करीब 7:50 बजे अचानक से कोहरा आना शुरू हुआ। बेहट रोड क्षेत्र में एक घंटे तक कोहरा छाया रहा, जिसमें दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रही। करीब नौ बजे अचानक से कोहरा छंटना शुरू हुआ और पांच से दस मिनट में ही धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा। शाम पांच बजे के बाद हल्के बादल निकल आए। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसके बाद बुधवार से शनिवार तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।