फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog further drops mercury, minimum temperature reaches 15 degrees Celsius

Saharanpur News: कोहरे से और गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस हुआ

Sun, 17 Nov 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fog further drops mercury, minimum temperature reaches 15 degrees Celsius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में चौथे दिन भी घना कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा।
रात में कोहरा इतना घना रहा कि चांद कोहरे में छुपा रहा। सुबह तीन से पांच बजे तक घने कोहरे के कारण दृष्यता 20 से 30 मीटर रही। सुबह छह बजे दिन निकल आने पर दृष्यता 100 मीटर तक हुई। रात में दृष्यता कम रहने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहनों को हाईवे के किनारे खड़े देखा जा सकता है। कोहरे के साथ ही सर्दी का असर भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर सड़कों पर रात गुजारने वाले लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे तक कोहरा छट सका, जिसके बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। कोहरे से रेल यातायात प्रभावित कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। शनिवार को विशेष ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनें भी समय की पटरी से उतर रही। खासकर बिहार, जम्मू, कोलकाता और पंजाब जाने वाली ट्रेनों की स्थिति बेहद खराब रही। लेट ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed