Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog engulfs the district, with no impact on the temperature.

Saharanpur News: जनपद में छाया कोहरा, तापमान पर नहीं पड़ रहा है कोई असर

Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog engulfs the district, with no impact on the temperature.
सहारनपुर। नवंबर के पहले दिन जनपद में कोहरे ने दस्तक दी। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। लेकिन तापमान पर इसका कोई असर नहीं रहा। अधिकतम तापमान कम होने की बजाय .4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे तक मौसम साफ था। लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे-वैसे कोहरा आता गया। बेहट रोड क्षेत्र में सात बजे तक अच्छा कोहरा था। लेकिन उसके बाद कोहरा छटता गया। आठ बजे अच्छी धूप निकल आई।
विज्ञापन

खास बात रही कि कोहरे का तापमान पर कोई असर नहीं रहा। जो न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 22.5 डिग्री सेल्सियस था वह 22.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा, जबकि अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 29 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर शनिवार को 29.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह भी हल्का कोहरा आने की अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed