फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flood of faith, saffron highway

उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा हुआ हाइवे

Sat, 23 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith, saffron highway
हारनपुर में अंबाला रोड पर कांवड़ लेकर आते कांवडियें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भगवान श्री महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्त उत्साह के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। हर तरफ वातावरण शिवमय बना है। हाईवे पर आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है। क्योंकि, कांवड़ियों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। वहीं, धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते शिवभक्तों को देखने के लिए शहरवासी भी कांवड़ मार्ग का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड और देहरादून रोड पर कांवड़ियों की कतारें चल रही हैं। सुबह और शाम के समय नजारा अति मनमोहक है। क्योंकि, सुबह और शाम के समय कांवड़ियों की संख्या अधिक है। रात में कांवड़ मार्ग पर अत्यधिक भीड़ है। एक तरफ शाम के बाद कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होती है, वहीं शहर के लोग भी कामकाज निपटाने के बाद कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को देखने पहुंच रहे हैं। कांवड़ शिविर में औघड़दानी के भक्तों की सेवा की जा रही है। पुलिस से लेकर नागरिक तक कांवड़ियों की सेवा में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों में श्री शिव-पार्वती, मां दुर्गा और श्री राधा-कृष्ण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जिनमें कलाकार भी मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं। इनको देखने के लिए लोग भी उत्सुक हैं। लगातार बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या से वातावरण पूरी तरह शिवमय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन की फुहारों से मौसम हुआ सुहावना
शुक्रवार की दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी की बीच ही भगवान शंकर के जयघोष के साथ शिवभक्त शिवालयों की बढ़ते रहे। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और जिले के कांवड़िये भगवान की शंकर की भक्ति में मस्त होकर चल रहे हैं।

ड्रोन कैमरों से नजर
पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी लगातार चेकिंग की जा रही और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी विपिन टाडा, एसपी देहात सूरज राय और एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी यातायात प्रेमचंद लगातार कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

देहरादून रोड पर खड़ी कांवड़ लेकर आते कांवडियें

देहरादून रोड पर खड़ी कांवड़ लेकर आते कांवडियें- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर खड़ी कांवड़ लेकर खडे कांवडियें

देहरादून रोड पर खड़ी कांवड़ लेकर खडे कांवडियें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed