फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flights will start soon from civil airport

Saharanpur News: सिविल एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें

Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Flights will start soon from civil airport
सहारनपुर। सरसावा में सिविल एयरपोर्ट से जल्द ही विभिन्न जगहों के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सहारनपुर से लखनऊ, मुंबई, जम्मू और सूरत तक उड़ान सेवाएं शुरू करने की संभावना तलाशने के लिए सभी घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर विधायक राजीव गुंबर ने उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि सरसावा में बने सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उड़ान सेवा शुरू नहीं हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए उड़ान संचालन की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर एयरलाइंस कंपनियां इस प्रस्तावित मार्गों पर उड़ान संचालन का चयन करती हैं, तो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इस पर प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है। इसके अलावा सहारनपुर को गोरखपुर, वाराणसी और कुशीनगर से जोड़ने वाले आरसीएस रूट मेसर्स स्पाइसजेट को दिए गए हैं, जिसमें 78 सीटर विमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहारनपुर को हिंडन और मुरादाबाद से जोड़ने वाले आरसीएस रूट मेसर्स फ्लाइबिग को दिए गए हैं, जिसमें 19 सीटर विमान होंगे। यह उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed