फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flaws in projects, FIR will be lodged against contractor

Saharanpur News: परियोजनाओं में खामी, ठेकेदार पर होगी एफआईआर

Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Flaws in projects, FIR will be lodged against contractor
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तैयार जोनल ऑफिस के निर्माण में खामी पर सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिर ने अवर अभियंता को जमकर फटकारा। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत महानगर में तीन जोनल ऑफिस और एक मुख्य जोनल ऑफिस बनाया गया है। जोनल ऑफिस नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और मनोहरपुर में हैं, जबकि मुख्य जोनल ऑफिस नगर निगम परिसर में बना है।
विज्ञापन

सीईओ शिपू गिरि ने शुक्रवार को जोनल ऑफिसों का निरीक्षण किया। नुमाइश कैंप स्थित जोनल ऑफिस में कार्य की गुणवत्ता सही न देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने पाया कि कॉलम की दीवार तथा छत की फाॅल सीलिंग एक लाइन में नहीं है। आउटर फिनिशिंग भी सही नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि यूपीपीसीएल का पर्यवेक्षण शिथिल है तथा उनके द्वारा कार्य क्रियान्वयन में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक संबंधित अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित करे और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए। उन्होंने एसएससीएल के अवर अभियंता के विरुद्ध भी एक प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर जोनल ऑफिस का निरीक्षण किया।

सीईओ ने अपर नगरायुक्त मृत्युंजय को निर्देश दिए कि नुमाईश कैंप, मनोहरपुर व हकीकत नगर तीनों जोनल ऑफिसों को क्रियाशील करने के लिए स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव के साथ योजना बना लें और फर्नीचर आदि व्यवस्थाएं कराते हुए अपने जोनल ऑफिस स्थापित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed