{"_id":"62b9f5330cff5a22150df062","slug":"fix-cctv-cameras-and-surveillance-system-before-kanwar-saharanpur-news-mrt5946777106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ से पहले दुरुस्त करें सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ से पहले दुरुस्त करें सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम
विज्ञापन
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग लेते कमिश्नर लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम ने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की कार्यदायी संस्था एनईसी के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया है कि वह एसपी सिटी के साथ कांवड़ मार्ग का सर्वे कर उस पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करें। यदि मार्ग में कैमरे के लिए पोल नहीं लगा है तो अस्थायी पोल लगवाकर एक माह के लिए व्यवस्था बनाई जाए। सभी नौ जगहों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर कांवड़ यात्रा को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह खुद कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। वह सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
एनईसी के परियोजना प्रबंधक विवेक जोशी ने अधिकारियों को बताया कि पहले चरण में सभी आठ जंक्शनों पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अगले दो से तीन दिन में हॉस्पिटल चौक व देहरादून चौक सहित सभी आठ जंक्शन लाइव हो जाएंगे। स्मार्ट सिटी के चेयरमैन मंडलायुक्त लोकेश एम. ने कहा कि वह मंगलवार की सुबह नौ बजे स्वयं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर अंबाला रोड सहित पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश एनईसी को दिए। मंडलायुक्त ने अंबाला रोड व जुबली पार्क की परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी के तहत जीर्णोद्धार किए गए सभी नौ पार्कों की प्रगति, ढमोला के निकट कराए जा रहे सीवर लाइन कार्य, अंबाला रोड, रेलवे रोड व कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड, लोहानी सराय रोड, प्रताप नगर, मेहंदी सराय आदि क्षेत्रों में डाली गई सीवरलाइन व बनाई गई सड़कों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, सीपीपीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
सीवर के लिए समिति बनाई
चेयरमैन ने सीवर लाइन डालने का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फिलहाल आगे का कार्य बंद कर दें। जो करीब 35 किलोमीटर लंबी लाइन डालने का कार्य हो चुका है। उसमें टैंकरों से पानी डालकर जल प्रवाह और लीकेज आदि की जांच कर लें। इसके लिए समिति भी बनाई जाए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट रोड की कार्यदायी संस्था आरसीसी ने प्रोजेक्टर पर कोर्ट रोड व रेलवे रोड की स्मार्ट रोड का डेमो दिखाया तो कोर्ट रोड पर बनाए गए फुटपाथ पर एक कार खड़ी देखकर स्मार्ट सिटी चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वाहन स्वामी का पता लगाकर उसका चालान करने के निर्देश दिए। फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण पर नगरायुक्त कार्रवाई कराएं।

सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में भाग लेते निगम अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR