फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five year record of cold broken due to cold wave, mercury dropped to two degrees

Saharanpur News: शीतलहर से टूटा सर्दी का पांच साल का रिकॉर्ड, पारा दो डिग्री हुआ

Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Five year record of cold broken due to cold wave, mercury dropped to two degrees
सहारनपुर। शीतलहर के चलते सर्दी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते पांच साल में 22 जनवरी को सबसे कम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री होने की वजह से 22 जनवरी का दिन इस सीजन का भी सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में 30 दिसंबर 2023 से अधिक कोहरा छाया रहा है। आलम यह है कि लोग धूप को भी तरस गए हैं। आसमान में कोहरा और बादल होने की वजह से तीन दिन से जनपद में धूप नहीं निकली है, साथ में तेज शीतलहर ने लोगों को कंपकंपी छुड़ाई हुई है। सोमवार की सुबह भी शीतलहर के कारण सर्दी चरम पर रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 02 डिग्री पर आ गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान भी 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान के कारण सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। उधर, बीते पांच साल की 22 जनवरी के तापमान पर नजर डालें तो इस बार की 22 जनवरी पांच साल में सबसे ठंडी रही है। हालांकि 2020 से पहले का आंकड़ा नहीं मिल सका। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

ऐसी सर्दी में भी फुटपाथ पर सो रहे लोग
निराश्रित लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है, लेकिन कुछ लोग अब भी फुटपाथ नहीं छोड़ रहे हैं। रात में कोर्ट रोड पुल के फुटपाथ, जीपीओ रोड के फुटपाथ, रेलवे स्टेशन के बाहर, रेलवे रोड और कोर्ट रोड के फुटपाथ पर लोगों को सोए हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल का 22 जनवरी का तापमान
वर्ष------न्यूनतम---अधिकतम
2024----02-------8.2
2023----05-------24
2022----11-------13.5
2021----5.5------15.5
2020----06------19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed