{"_id":"622e347d5ddcec5d071ce848","slug":"five-wanted-in-jailer-firing-case-arrested-saharanpur-news-mrt580377338","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलर पर फायरिंग मामले के पांच वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलर पर फायरिंग मामले के पांच वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद/सहारनपुर। उपकारागार के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग करने वाले पांच वांछित आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात देवबंद के रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी को मुजफ्फरनगर में एसओजी ने मुठभेड़ दौरान दबोचा है। इस मामले में अभी तक 11 आरोपी पकड़े गए हैं।
देवबंद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर रणखंडी निवासी नीटू की जेल कर्मियों द्वारा मिलाई करने से रोकने पर बृहस्पतिवार की रात आरोपियों ने जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से वांछित आरोपी कुनाल पुत्र लोकेश, दीपक उर्फ सन्नू पुत्र सोमपाल, विक्रांत पुत्र रमनपाल, परमजीत पुत्र सुरेश व अभिषेक पुत्र सकटू निवासीगण जखवाला थाना देवबंद को गिरफ्तार किया, जबकि लविश पुत्र विरेंद्र, सचिन पुत्र दुष्यंत, पंकज पुत्र मनोज निवासी रणखंडी, दीपांशु पुत्र योगेश और विशु पुत्र रमेश निवासी जखवाला शुक्रवार की रात पकड़े गए थे। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि 10 आरोपियों को देवबंद पुलिस ने पकड़ा हैं, जबकि एक आरोपी नीरज पुत्र जगपाल निवासी रणखंडी को मुजफ्फरनगर में एसओजी ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में पता लगा है कि मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया नीरज देवबंद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर नीटू का भाई है।
यह था मामला, मिलाई से रोकने पर की थी फायरिंग
जेलर रीवन सिंह पर बृहस्पतिवार की रात करीब साढे आठ बजे उस समय फायरिंग की गई, जब वह खाना खाकर जेल कर्मियों के साथ जेल परिसर में टहलने निकले थे। फायरिंग होते देख जेलर व सुरक्षाकर्मियों ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई थी। अन्य जेल कर्मियों के हथियारों से लैस होकर घटनास्थल की तरफ दौड़ते देख आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार की रात पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में लविश ने बताया था कि हिस्ट्रीशीटर नीटू उसका चाचा है, जो देवबंद जेल में बंद है। जेलकर्मियों ने उन्हें मिलाई से रोक दिया था। इसी रंजिश में फायरिंग की गई थी।