फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five trucks loaded with illegal minerals caught, fined 2.98 lakh

अवैध खनिज से भरे पांच ट्रक पकड़े, 2.98 लाख का जुर्माना

Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five trucks loaded with illegal minerals caught, fined 2.98 lakh
पकड़े गए खनन से भरे वाहन। - फोटो : SAHARANPUR
अवैध खनिज से भरे पांच ट्रक पकड़े, 2.98 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शहर में शाकंभरी देवी और रायपुर रोड पर चेकिंग के दौरान अवैध खनिज से भरे पांच ट्रकों को टीम ने पकड़कर सीज कर दिया है। चालकों को ट्रकों सहित पुलिस को सौंप दिया गया है। ओवरलोडिंग मामले में पुलिस ने 2 लाख 98 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया है। जबकि बिना कागजात के खनिज लोड करने के मामले में खनन विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

एसडीएम बेहट दीप्ति देव, एआरटीओ आरके मिश्रा व सीओ विजयपाल सिंह ने अवैध खनिज के परिवहन को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शाकंभरी देवी और रायपुर रोड पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने अवैध खनिज से भरे पांच ट्रक को जब्त किया। एसडीएम ने बताया कि ट्रकों में अवैध खनिज लदे हुए थे। चालकों के पास परिवहन से संबंधित वैध कागजात भी नहीं मिले। एआरटीओ की तरफ से ओवरलोडिंग में पकड़े ट्रक संख्या-एचआर 58 बी/1522 पर 61600 रुपये, एचआर 58 ए/4633 पर 38100 रुपये, यूपी 19 टी/4296 पर 78600 रुपये, यूपी 15 ईटी/1786 पर 61850 रुपये व यूपी 11 बीटी/3220 पर 58750 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि कागजात के मामले में कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed