{"_id":"65f60101f0a51ff6e406a046","slug":"five-thousand-soldiers-of-paramilitary-forces-including-police-will-conduct-elections-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120284-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के पांच हजार जवान कराएंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के पांच हजार जवान कराएंगे चुनाव
Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में लोकसभा चुनाव पुलिसकर्मियों सहित पांच हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों के जवान संपन्न कराएंगे। मतदान वाले दिन में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। संवदेनशील 429 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
लोकसभा चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों की पांच कंपनी सहारनपुर पहुंच चुकी है। इनमें दो सीआरपीएफ, दो आईटीबीपी, एक पीएसी की कंपनी है, जो पुलिस अधिकारियों के साथ संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों में रोजाना पैदल गश्त भी कर रही हैं। जिले को अभी और अर्धसैनिक बलों की कंपनी मिलेंगी। वहीं, खुफिया विभाग की 26 टीमें जनपद में सतर्क हैं, जो पल-पल की जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे रही हैं।
-- -
वर्तमान में जिले में है इतनी फोर्स
जिले में वर्तमान में करीब 2300 से अधिक पुलिसकर्मी हैं। इनमें 102 निरीक्षक, 356 उपनिरीक्षक, 1500 कांस्टेबल के अलावा 250 होमगार्ड और 100 चौकीदार तैनात हैं। इनसे अलग खुफिया विभाग के निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल सहित 86 पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
-- --
मिलेंगी अभी यह फोर्स
- जिले को दो-दो और आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कंपनी मिलेंगी
- तीन कंपनी पीएसी, 246 निरीक्षक और 440 उपनिरीक्षक भी मिलेंगे
- 1500 कांस्टेबल और 200 होमगार्ड भी रहेंगे तैनात
- एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी आरआरएफ की मिलेगी
- अगर आवश्यकता पड़ी तो और फोर्स भी मिलेगी
--
वर्जन
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। जनपद चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलाें के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिले को जोन और सेक्टरों में भी विभाजित किया जाएगा।
-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी