{"_id":"6928acf1d3c787bbee0ccd5a","slug":"five-thousand-deeds-of-property-worth-more-than-30-lakh-rupees-were-done-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-163817-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में 30 लाख से अधिक मूल्यों की संपत्ति के हुए पांच हजार बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में 30 लाख से अधिक मूल्यों की संपत्ति के हुए पांच हजार बैनामे
Fri, 28 Nov 2025 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के सातों निबंधन कार्यालयों में 30 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति के अभी तक 5616 बैनामे और रजिस्ट्री हुई है। इन सभी की जानकारी आयकर विभाग को जाती है। गड़बड़ी होने पर विभाग जांच भी कर सकता है।
निबंधन कार्यालय में हर दिन काफी संख्या में संपत्तियों के बैनामे और रजिस्ट्री होती है। ऐसे में स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन(एसएफटी) के तहत जानकारी आयकर विभाग तक जाती है। इसमें 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीद-फरोख्त, उच्च-मूल्य लेनदेन और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देना अनिवार्य होती हैं। इसका उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और पारदर्शिता को बढ़ाना है। जिले के सब रजिस्ट्रार तीन कार्यालय में सबसे अधिक बैनामे हुए हैं।
इस वित्त वर्ष में अभी तक 1389 बैनामे कार्यालय में हुए हैं। इसी तरह सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय में 580, द्वितीय में 1174 बैनामे हुए हैं। इसी तरह सब रजिस्ट्रार कार्यालय बेहट में 882, नकुड़ में 714, देवबंद में 459 और रामपुर मनिहारान में 418 बैनामे हुए।
विज्ञापन
सहारनपुर के तीनों कार्यालयों में कुल 3143 तो तहसीलों में 2473 बैनामे कराए गए हैं। बता दें कि अलीगढ़ में एफएसटी में वित्तीय गड़बड़ी की बात सामने आई हैं। आयकर विभाग की टीम ने अलीगढ़ के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जांच भी की है।