फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five thieves entered the power house to steal copper, Meerut crime branch took them away

Saharanpur News: बिजलीघर में तांबा चोरी करने घुसे पांच चोर, मेरठ क्राइम ब्रांच ले गई साथ

Thu, 11 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Five thieves entered the power house to steal copper, Meerut crime branch took them away
बेहट। गांव खुर्रमपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी करने घुसे चोरों को पीछे लगी मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने घेर लिया। इनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। हालांकि यह दोनों भी दिन में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें भी मेरठ पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


मंगलवार रात एक बजे कुछ चोर गांव खुर्रमपुर में स्थित विद्युत उपकेंद्र में घुस आए। ड्यूटी पर एसएसओ सुलेखचंद, भूरा व लाइन स्टाफ मौजूद था। स्टाफ को तब पता चला, जब मेरठ क्राइम ब्रांच व गंगानगर मेरठ थाना पुलिस की संयुक्त टीम उप केंद्र परिसर में पहुंची। जिसे देखकर स्टाफ भी बाहर निकला तो परिसर में रखे ट्रांसफार्मर के पास से कुछ लोग दौड़े। इनमें से तीन को पुलिस टीम ने दबोच लिया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सर्विलांस के माध्यम से उनके रडार पर थे। उनकी लोकेशन यहां मिल रही थी। मेरठ पुलिस टीम तीनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे विद्युत उपकेंद्र के स्टाफ व ग्रामीणों को गांव चांडी के जंगल में दो लोग संदिग्ध घूमते दिखाई दिए। ग्रामीणों व स्टाफ ने इनमें से एक को रात में देखे गए कपड़ों से पहचान लिया। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और उपकेंद्र पर ले गए। पूछताछ में उनमें से एक ने अपने आप को मेरठ तथा दूसरे ने शामली निवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों को कोतवाली ले आई। रात में फरार हुए बदमाशों की लोकेशन यहीं मिल रही थी, इसलिए मेरठ पुलिस भी वापस नहीं लौटी थी। सूचना पर मेरठ पुलिस टीम बेहट कोतवाली पहुंच और दोनों को अपने साथ ले गई।
उधर, सीओ बेहट अभितेष सिंह का कहना है कि यह चोर गिरोह मेरठ पुलिस के पहले से ही रडार पर था। इसलिए पुलिस ने इन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed