{"_id":"683219a0f443e7eb3609c8ae","slug":"five-stone-crushers-were-fined-rs-13-lakh-each-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-150265-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच स्टोन क्रशर पर लगा 13-13 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच स्टोन क्रशर पर लगा 13-13 लाख रुपये का जुर्माना
Sun, 25 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन को लेकर पांच स्टोन क्रशर पर 13-13 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इनमें से तीन ने जुर्माना राशि को जमा करा दिया गया है। शेष दोनों स्टोन क्रशरों के ओटीपी बंद कर दिए गए हैं।
जिला खान अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर जिलाधिकारी ने पांच स्टोन क्रशरों पर जुर्माना लगाया है। इनमें से नेशनल स्टोन क्रशर, शाकंम्भरी स्टोन क्रशर और संगम स्टोन क्रशर की जुर्माना राशि जमा हो गई है, जबकि श्री साईं ट्रेडिंग स्टोन क्रशर और देवभूमि स्टोन क्रशर की ओटीपी को बंद किया गया है। इसके अलावा 12 स्टोन क्रशरों के ओटीपी बंद कर नोटिस जारी किए गए हैं। जांच के दौरान इनके कैमरा बंद पाए गए थे और इनसे बाहर निकलने के कई रास्ते भी थे। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित स्टोन क्रशरों पर जुर्माने सहित अन्य कडी कार्रवाई की जाएगी।