{"_id":"62cdc41623c99f7d0563a6cc","slug":"five-prisoners-found-hiv-positive-in-district-jail-saharanpur-news-mrt5966525108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में पांच बंदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, संख्या हुई 24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में पांच बंदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, संख्या हुई 24
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में लगाए शिविर में हुई जांच के बाद पांच और बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक महिला एक और चार पुरुष शामिल हैं। पूर्व में भी कारागार में एचआईवी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनकी संख्या अब 24 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन ने शासन के इसकी रिपोर्ट भेजी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, जो बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं वह नशे के आदी हैं। मादक पदार्थों के साथ ही इनकी गिरफ्तारी हुई थी। इनमें ज्यादातर बंदी बेहट, देवबंद, गंगोह, मिर्जापुर और बिहारीगढ़ क्षेत्र के हैं। पांच माह पूर्व ही इन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।
परिवारों के भी लिए जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग अब इन बंदियों के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच को भेजेगा। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में जिन बंदियों में टीबी के लक्षण दिखाई दिए थे। उनकी एचआईवी पॉजिटिव की जांच भी कराई गई थी। इनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि पांच एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जेल में अब 24 मरीजों का उपचार हो रहा है। जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि पूर्व मिले एचआईवी पॉजिटिव बंदियों का इलाज चल रहा है, जो नए एचआईवी पॉजिटिव बंदी मिल रहे हैं, उनका भी उपचार कराया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह बंदी जेल में आने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव थे।