{"_id":"5ef233b88ebc3e42ff64290b","slug":"five-mohalla-seals-including-manauta-s-man-bazaar-on-getting-corona-positive-saharanpur-news-mrt4878412167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नानौता के मुख्य बाजार सहित पांच मोहल्ले सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नानौता के मुख्य बाजार सहित पांच मोहल्ले सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नगर निवासी दो सगे भाइयों में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने नगर के मुख्य बाजार, थाना रोड, किसान सेवक इंटर कॉलेज रोड, गुरुद्वारा चौक, रामलीला चौक सहित कोरोना संक्रमितों के मकान के आसपास की गलियों को बल्लियां लगाकर पूरी तरह सील कर दिया है।
नगर निवासी जूता व्यापारी दो सगे भाई कुछ दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में एक तेहरवीं में शामिल होकर लोटे थे। जांच में दोनों भाई कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों भाइयों को कोविड-19 लेवल वन ग्लोकल मिर्जापुर अस्पताल भर्ती कराया। जबकि परिवार के पुरुष सदस्यों को आईटीआई सहारनपुर और महिलाओं के सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जूता व्यापारी के संपर्क में आए नगर निवासी एक और व्यक्ति का सैंपल लिया गया है। जबकि उसके परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन ने रात में ही कोरोना संक्रमित जूता व्यापारी की दुकान व घर के आस पास की सभी गलियों व बाजारों को सील कर दिया है। नगर के मुख्य बाजार स्थित सभी मेडिकल स्टोर, प्राइवेट चिकित्सकों की दुकानें, किराना, फल, सब्जी, दूध आदि अन्य सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही। इससे किराना, फल, सब्जी, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।