फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five km CC roads will be built in the mining zone

Saharanpur News: खनन जोन में बनेंगी पांच किमी सीसी सड़कें

Fri, 10 Nov 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five km CC roads will be built in the mining zone
बेहट। धूल के गुबार से परेशान यमुना खादर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। खनिज के परिवहन से क्षतिग्रस्त हुई खनन जोन की सड़कों के निर्माण की उम्मीद जगी है। फिलहाल पांच किमी की सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग इस सड़क को मिलकर बनवाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने अभियंता के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। गहरे गड्ढों में तब्दील रास्तों से क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। इन रास्तों से गुजरने वाले खनिज के वाहनों से उठने वाले धूल के गुब्बार फसलों और इंसानों को बीमार कर रहे है। इस गंभीर समस्या को लेकर पिछले दिनों पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी व सहारनपुर स्टोन क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर सड़कों के निर्माण की मांग की थी। अब जाकर इन सड़कों के निर्माण की उम्मीद जगी है। फिलहाल डीएम स्तर से शुरू हुई कार्रवाई के तहत गांव नानौली से पुरानी यमुना नदी के पुल तक दो किमी, रायेपुर से नगली भुड्डी तक 1200 मीटर व नित्यानंदपुर से बरथा कोरसी तक 1800 मीटर सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और अभियंता ने इन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्दी इसका इस्टीमेट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने बताया कि सड़कों के निर्माण में खनन से प्राप्त राजस्व खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed