फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five injured, including a woman, in a fight with baratis

Saharanpur News: बरातियों के साथ मारपीट में महिला समेत पांच घायल

Sun, 12 Mar 2023 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five injured, including a woman, in a fight with baratis
लड़की पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला कायस्थवाड़ा में विदाई के वक्त बरातियों के साथ मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट की गई। इसमें महिला सहित पांच लोग घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी शारिक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कई दिन पूर्व मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित बैंक्वेट हाल में उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम था। बरात कैराना से आई थी। विदाई कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के चलते बरातियों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें महिला शमा, औसाफ, वसीम, इमरान और राशिद घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी पत्नी शमा से बैग छीन लिया। जिसमें सोने की चेन, सोने की तीन अंगुठियां, दो तौला की पैंडल और 1.50 लाख रुपये रखे थे। मारपीट के चलते बैंक्वेट हाल में अफरातफरी मच गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से औसाफ और राशिद को हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed