फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five electricity feeders will remain closed for eight hours today

Saharanpur News: आज आठ घंटे बंद रहेंगे बिजली के पांच फीडर

Mon, 20 Nov 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five electricity feeders will remain closed for eight hours today
- 20 हजार से अधिक आबादी बिना बिजली के रहेगी
विज्ञापन

- घंटाघर उपकेंद्र पर होगा मरम्मत का काम, सभी तैयारी पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खबर है कि मंगलवार यानी आज पांच फीडर आठ घंटे तक बंद रहेंगे। इससे 20 हजार से अधिक आबादी बिना बिजली के रहेगी। उपभोक्ता बिजली जाने से पहले इन्वर्टर चार्ज जरूर कर लें।

विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी अविनाश सोनकर ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए घंटाघर उपकेंद्र पर लगे वीसीबी की मरम्मत और उससे बदलने के लिए एमजीएम रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, खानआलमपुरा, रामनगर फीडर मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। इसके चलते इन फीडरों से संबंधित क्षेत्र रामनगर, गोविंद नगर, पठानपुरा, कोर्ट रोड, स्टेशन रोड, काजमी कॉम्प्लेक्स के आसपास, सराय धूम सिंह कॉलोनी, नाला पटरी, तकिया, जनक नगर, खानआलमपुरा और इसके समीप के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह सुबह नौ बजे से पहले ही पानी आदि की व्यवस्था कर लें। इसके बाद बिजली जाने के बाद परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed