फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five colonies remained in the dark for five hours due to fault in the line

Saharanpur News: लाइन में फाल्ट आने से पांच घंटे अंधेरे में रहीं पांच काॅलोनियां

Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five colonies remained in the dark for five hours due to fault in the line
मंडी समिति रोड फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी
-बीती रात निर्यात निगम बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन में हुआ था फाल्ट
विज्ञापन

-बिजली गुल होने से गर्मी में नागरिकों को हुई परेशानी

फोटो समाचार-38
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर निर्यात निगम बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र की पांच काॅलोनियां करीब पांच घंटे अंधेरे में रहीं। जिसके चलते गर्मी में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम कर्मियों ने फाल्ट को ढूंढकर आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही वैसे-वैसे विद्युत लाइनों में फाल्ट बढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे निर्यात निगम बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। इसके बाद क्षेत्र के पूर्व पार्षद मंसूर बदर ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेट्रोलिंग कर फाल्ट की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद कमेला की पुलिया पर जाकर फाल्ट मिला। इसके बाद फाल्ट को ठीक किया गया। इसमें करीब पांच घंटे का समय लगा। तब तक सराय फैज अली, भैया बाग, दीवानों वाली गली, मछियारान, पीरजी मोहल्ला में बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग अंधेरे में रहे। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधी रात के बाद करीब एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षण अभियंता (शहरी) संजीव कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कुछ घंटे के लिए बाधित रही।

मंडी समिति रोड फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी

मंडी समिति रोड फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed