फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five bike riding youths attacked a student with a knife

Saharanpur News: बाइक सवार पांच युवकों ने छात्र पर किया चाकू से हमला

Wed, 21 Aug 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Five bike riding youths attacked a student with a knife
बड़गांव। पिता के साथ दुकान पर बैठे कक्षा 10 के छात्र पर दो बाइक सवार पांच नकाबपोश युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर हमलावर युवक छात्र को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले ग्रामीणों ने सड़क जाम की। बाद में थाने पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

गांव खुदाबक्शपुर माजरा निवासी सोनू उर्फ बंटी का बेटा सुजल नानौता के एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले छात्र सुजल की स्कूल में सहपाठियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर दो दिन बाद नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने कस्बा बड़गांव में सुजल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित छात्र के पिता ने छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि रंजिश के चलते मंगलवार को कस्बे में पिता की दुकान पर बैठे छात्र सुजल पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर आए दुकानदारों के आता देख हमलावर फरार हो गए। गुस्साए दुकानदारों ने भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप चौक जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। बाद में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर लोग थाने पर धरना देकर बैठ गए। देर शाम तक थाने पर धरना जारी था। पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed