{"_id":"642db786d7280b55cb0e7ce0","slug":"five-arrested-including-two-accused-of-stealing-batteries-from-150-vehicles-saharanpur-news-c-14-1-mrt1037-181402-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 150 वाहनों से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 150 वाहनों से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों सहित पांच गिरफ्तार
Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान वाहनों से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी फरार हो गए। चोरों ने रात में सड़कों पर खड़े 150 ट्रक और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनके पास से कार, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि बुधवार की तड़के फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गश्त के दौरान यह मुठभेड़ हुई और पुलिस ने कार सवार दो लोगों जब्बार निवासी ग्राम लापरा थाना पान्थरा सदर जिला यमुना नगर हरियाणा और अकबर उर्फ सोनू एकता काॅलोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी मुमताज, जान मोहम्मद, मीर हसन मौके से फरार हो गए। इन्होंने गत 22 मार्च को गांव गंदेवड़ा में बैटरी चोरी की वारदात सहित सात घटनाओं में शामिल होने स्वीकार किया है। इनसे पूछताछ के बाद कबाड़ियों अब्दुल जब्बार, गुलबाहर, शोएब को गिरफ्तार किया है। संवाद