{"_id":"6238b849269a8e18997486bc","slug":"five-arrested-including-four-vicious-thieves-saharanpur-news-mrt581256919","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शातिर चोर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शातिर चोर सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली देहात में चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच कर चोरी की दो घटनाओं को खुलासा किया है। पुलिस ने माल बरामद करने के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने मल्हीपुर रोड पर पेट्रोल पंप के निकट चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का भी खुलासा हुआ। चोरी का माल उन्होंने शेखपुरा कदीम में इकराम कबाड़ी के यहां बेचा था। कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारकर माल बरामद कर लिया। पुलिस ने तालिब उर्फ मिंडा पुत्र गुलफाम निवासी मोहल्ला मदरसा शेखपुरा कदीम देहात कोतवाली, बरकत पुत्र मेहरबान निवासी शेखपुुरा, साजिद उर्फ मोनी पुत्र नानू निवासी मोहल्ला नई कॉलोनी शेखपुरा कदीम, दानिश उर्फ तोतू पुत्र मुस्वर निवासी मोहल्ला बड़कला शेखपुरा, कबाड़ी इकराम पुत्र जरीफ निवासी मोहल्ला रेती चौक शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 36 किलो तांबे का तार, एक छोटा मोटर, दो टुल्लू पंप, एक समर्सिबल का मोटर व पंखा, एक खुली बॉडी का मोटर, एक वेल्डिंग मशीन, चार ऑक्सीजन गैस सिलिंडर, एक कामर्शियल गैस सिलिंडर, गैस कटर, 24 कास्टिंग प्लेट, ट्रेन के पुराने दरवाजे व दरवाजों के टुकड़े, रेलवे डिब्बे के फर्श के टुकड़े बरामद किए गए हैं।
-- रेलवे एक्ट में भी होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए चोरों और कबाड़ी के कब्जे से रेलवे से चोरी किया गया सामान भी बरामद होने पर आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे से चोरी किए गए सामान की आरपीएफ अपने यहां पर फर्द तैयार कर आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत करेगा और रेलवे एक्ट के तहत भी इन पर कार्रवाई की जाएगी।