{"_id":"61b627d18e985966f7693cd2","slug":"five-and-a-half-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-lottery-of-one-crore-saharanpur-news-mrt568660972","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की लाटरी का झांसा देकर साढ़े पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की लाटरी का झांसा देकर साढ़े पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। एक करोड़ रुपये की लाटरी लगने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली।
थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा निवासी युवक प्रदीप के मोबाइल पर तीन माह पहले लाटरी लगने की कॉल आई। एक करोड़ की लाटरी लगने से उत्साहित युवक ने बताए गए नंबरों पर 29 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच आठ बार में 90 हजार रुपये की ट्रांजक्शन की। इसके बाद युवक को लाटरी के रुपये की एवज 96 लाख रुपये की लग्जरी कार देने की बात कही गई। युवक लग्जरी कार लेने के लिए तैयार हो गया। ठगों ने चार अक्तूबर को युवक से कार की जीएसटी जमा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की। युवक ने इसका भी भुगतान कर दिया। इस प्रकार ठगों ने युवक से कार भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये और वसूल लिये। इसके बाद ठगों ने कभी दिल्ली बार्डर पर टैक्स जमा करने कभी डीजल व ड्राइवर की फीस के नाम पर रुपये वसूले। पीड़ित के अनुसार ठगों ने उससे करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने रविवार को थाने पहुंचकर ठगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा गया है।