फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First they give job, then by luring more money, they get unethical work done

Saharanpur News: पहले देते हैं नौकरी, फिर ज्यादा पैसों का लालच देकर कराते हैं अनैतिक कार्य

Thu, 01 Jun 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
First they give job, then by luring more money, they get unethical work done
सहारनपुर में स्पा सैंटर में छापा में पकड़ी गयी युवतिया
सहारनपुर। महानगर में चल रहे स्पा सेंटरों पर नौकरी करने वाली ज्यादातर युवतियां गरीब परिवाराें से हैं। स्पा सेंटर मालिक और संचालक इनको पहले नौकरी पर रखते हैं। फिर तनख्वाह से अलग पैसाें का लालच देकर अनैतिक कार्य भी कराते हैं। इनमें ज्यादातर युवतियां मजबूरी में नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन

महानगर में स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई युवतियों को पुलिस स्थित महिला थाने लाया गया। कई युवतियों की आंखों से आंसू निकल रहे थे। इनको नहीं मालूम था कि, इस तरह कार्य में फंसकर वह बदनाम होंगी और पुलिस की हिरासत में भी रहना होगा। पुलिस पूछताछ में एक युवती ने बताया कि उसे छह हजार रुपये की नौकरी पर स्पा सेंटर में रखा गया था। उसे बताया गया था कि यहां आने वाले लोगों की सिर्फ मसाज करनी है। इसके बाद उससे मसाज के अलावा अनैतिक कार्य करने पर तनख्वाह से अलग रोजाना 300 से एक हजार रुपये तक दिए जाने का लालच दिया गया, लेकिन उसने अनैतिक कार्य करने से मना कर दिया था। तब, उसने वहां से नौकरी छोड़ दी और दूसरे स्पा सेंटर पर नौकरी की। यहां भी ऐसी स्थिति मिली, यहां भी नौकरी करने वाली अन्य युवतियां गरीब परिवार से होने की वजह से परिवार का पालन-पोषण करने को अनैतिक कार्य में मजबूरी वंश लिप्त हो गई। इसी तरह अन्य युवतियों की भी अलग-अलग कहानी है। किसी का पिता बीमार है तो किसी पति नौकरी नहीं करता। इनमें ज्यादा युवतियों के आंसू निकल रहे थे।
विज्ञापन

परिवारों को भी नहीं थी जानकारी
ऐसी भी कई युवतियां हैं, जिनके परिवार वालों को यह जानकारी नहीं थी कि उनके घर बेटी, बहू स्पा सेंटर पर नौकरी करती है। उनको ऐसी युवतियां ने स्पा सेंटरों पर नौकरी करने की बात नहीं बताई थी। जब परिवार के लोग महिला थाने में सुपुर्दगी में लेने पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों से अनैतिक कार्य कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच बैठा दी गई है।-डा. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed