फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First there was a change in the Railway Minister's program, then the tour was cancelled.

Saharanpur News: रेलमंत्री के कार्यक्रम में पहले फेरबदल, फिर दौरा हुआ रद्द

Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
First there was a change in the Railway Minister's program, then the tour was cancelled.
देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री और सहारनपुर लोकसभा प्रभारी अश्विनी वैष्णव का शनिवार को देवबंद दौरा अचानक रद्द हो गया। रेलमंत्री को यूपी उत्तराखंड बार्डर के ऊंचागांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके कार्यक्रम के रद्द होने की पुष्टि लोनिवि राज्यमंत्री और स्टेशन अधीक्षक ने की।
विज्ञापन


रेलमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन की दशा सुधारने का काम चल रहा था। शुक्रवार को उनके आगमन का सरकारी कार्यक्रम अधिकारियों को प्राप्त होने के बाद कार्यक्रम की तैयारियों को तेज कर दिया गया था। रेलमंत्री को स्पेशल ट्रेन द्वारा सुबह 9.30 बजे देवबंद स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन एन वक्त उनके कार्यक्रम में फेरबदल होने पर सायं 3.15 बजे अधिकारियों को आगमन की सूचना मिली।
विज्ञापन

जिसको देखते हुए पूरा प्रशासनिक अमला और सत्तापक्ष के नेतागण स्टेशन पर पहुंच गए। दोपहर 1.30 बजे अधिकारियों को रेलमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिल गई। जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद सभी भाजपा के नेता व मंत्री तथा अधिकारी ऊंचागांव स्थित कार्यक्रम में पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रेलमंत्री का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। वहीं, लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रेलमंत्री मौजूद रहेंगे। इसी वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने थे रेलमंत्री

देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ऊंचागांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अलावा लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल होना था, साथ ही निहालखेड़ी गांव में अनाथ बच्चों के कार्यक्रम के अलावा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रूककर रेलवे की समीक्षा भी उन्हें करनी थी। उनके देवबंद दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही थी। स्टेशन पर रंगाई पुताई और सुंदरीकरण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा था। नगरपालिका द्वारा रेलवे रोड के गड्ढों को रातों रात भर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed