फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First presentation to the Corporation thrown strength

फर्स्ट प्रजेंटेशन के लिए निगम ने झोंकी ताकत

Wed, 25 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
First presentation to the Corporation thrown strength
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 28 नवंबर को लखनऊ में प्रजेंटेशन होनी है। ऐसे में नगर निगम 27 नवंबर तक कम से कम 77 हजार ऑनलाइन सुझाव हासिल करने में जुटा है। बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय के साथ ही कचहरी परिसर और हकीकत नगर समेत कई स्थानों पर सुझाव के लिए कैंप लगाए गए। यही वजह रही कि एक ही दिन में दस हजार से अधिक सुझाव ऑनलाइन मिले। अब निगम को दो दिन में कम से कम 22 हजार सुझावों की दरकार है, जिससे प्रजेंटेशन के दौरान अधिकारियों को नीचा न देखना पड़े।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सुझाव जुटाने के लिए समय सीमा 15 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। ऐसे में नगर निगम 30 सितंबर के हिसाब से सुझाव हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा था, मगर अचानक से 28 नवंबर को लखनऊ में प्रजेंटेशन ने स्मार्ट सिटी से जुड़े निगम के अफसरों की नींद उड़ा दी है। ऐसे में निगम की टीम 27 नवंबर तक निर्धारित 77 हजार सुझाव के आंकड़े तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को निगम ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के साथ ही कचहरी परिसर और हकीकतनगर में भी कैंप लगाकर सुझाव लिए। लोगों में भी इसे लेकर भारी उत्साह नजर आया। कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर, महासचिव आदित्य सिंह, चौधरी धीर सिंह, गजेंद्र सिंह, पालम राणा, चौधरी सतीश, चौधरी रणधीर सिंह, राहुल त्यागी, अनुज, पूर्व अध्यक्ष इसम सिंह, राकेश कुमार तेजन, अखिलेश, तुषार, विपिन खटाना, प्रदीप कुमार, बृजपाल सिंह, रोशनी, सपना धीमान, किरण, सुरेंद्र, नीरज सैनी, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दस हजार से अधिक ऑनलाइन सुझाव प्राप्त हो चुके थे। इस प्रकार बुधवार की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन सुझावों की संख्या 55 हजार से अधिक पहुंच गई है। कम से कम 77 हजार सुझाव का आंकड़ा छूने के लिए निगम के पास अब केवल दो दिन शेष हैं, जिसके बाद लखनऊ में प्रजेंटेशन होनी है। चूंकि 30 नवंबर को फाइनल प्रजेंटेशन होनी है। ऐसे में लोग 30 नवंबर तक ऑनलाइन सुझाव दे सकते हैं। 55 हजार ऑनलाइन के अलावा निगम को 35 हजार लिखित सुझाव भी मिले हैं।


स्मार्ट सिटी में 15 नंबर जनता से मिलने वालों सुझावों पर निर्भर करेंगे। ऐसे में अधिक से अधिक सुझाव जुटाया जाना बेहद जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वह दो दिन में अधिक से अधिक सुझाव देकर अपने शहर को पहले चरण में विकसित किए जाने वाले 20 शहरों में शामिल कराने में अपना सहयोग दें। - डॉ. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed