फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First installment of Rs 3.75 crore released for construction of nursing college.

Saharanpur News: नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए 3.75 करोड़ की पहली किस्त जारी

Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
First installment of Rs 3.75 crore released for construction of nursing college.
-कार्यदायी संस्था को भी किया नामित, 20.82 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में नर्सिंग कॉलेज के भवन की स्थापना होगी। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था नामित करते हुए निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।
संपूर्ण देश में चिकित्सीय सुविधाओं में व्यापक रूप से बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी हुए थे। जिसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भी साल 2022 में बीएससी नर्सिंग के प्रथम बैच को एडमिशन दिया गया था। शासन के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं आरंभ कर दी गई थी, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के ओपीडी तथा ओटी परिसर में शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्य हेतु वैकल्पिक स्थान दिया गया था। परंतु अब नर्सिंग कॉलेज को अपना भवन मिलने जा रहा है। जिसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार ने निर्माण राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि केंद्र तथा प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अब राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशाल परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज का भवन तैयार होगा। जिसके लिए शासन ने उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है जो 18 माह में नर्सिंग कॉलेज कब भवन तैयार करेगी। नर्सिंग कॉलेज की बिल्डिंग भारत नर्सिंग कॉलेज मानकों के अनुसार निर्मित होगी। जिसमें भूतल के अलावा तीन मंजिल का भवन तैयार होगा। करीब 20 करोड़ 82 लाख रुपये के लागत से निर्मित होने वाले इस बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। जल्द ही निर्माण दी संस्था निर्माण प्रारंभ कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नर्सिंग कॉलेज के इस नए भवन में प्रथम बैच के रूप में 60 विद्यार्थियों की व्यवस्था होगी जिसे बढ़ाकर भविष्य में 100 किया जाएगा। प्राचार्या ने कहा कि बीएससी नर्सिंग के कॉलेज की स्थापना के उपरांत चिकित्सीय सुविधाओं में पैरामेडिकल स्टाफ की भरपूर उपलब्धता होगी। जिससे चिकित्सीय से सुविधाओं में अपार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed