फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing was done on comment, police caught two accused ~ Police, Akshit, accused, told, Anshul, Shubham, Kumar, bullet

Saharanpur News: टिप्पणी करने पर की थी फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing was done on comment, police caught two accused ~ Police, Akshit, accused, told, Anshul, Shubham, Kumar, bullet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तीतरों। पुलिस ने ग्राम फतेहचंदपुर निवासी अक्षित के मकान पर फायरिंग करने के दो आरोपियों अंशुल और शुभम निवासी कोलाखेड़ी थाना तीतरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया अक्षित द्वारा बिना वजह टिप्पणी करने पर के विरोध में मामला बढ़ा, जिसमें फायरिंग हुई।

अक्षित ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि शुक्रवार देर रात बाइक सवार अंशुल कुमार व शुभम कुमार ने हत्या करने के मकसद से उस पर निशाना लगाया था, लेकिन गोली दीवार में लगी थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से रादौर स्थित ग्राम मोम्मदपुर गुर्जर मार्ग पर आरोपियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने बताया कि रास्तों पर घेराबंदी करके दोनों को रादौर से पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पूछताछ में अंशुल व शुभम ने बताया कि अक्षित बेवजह ही उन पर टिप्पणी करता था। हत्या करने के मकसद से ही उन्होंने तमंचे से गोली चलाई थी, लेकिन निशाना चूक गया और गोली दीवार में लगी। शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की आवाजाही के बाद मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed