{"_id":"64aef63dbd2812916b018ac4","slug":"firing-on-youth-in-nanauta-narrowly-escaped-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-5888-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नानौता में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नानौता में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
नानौता। गांव कांशीपुर निवासी अभिषेक ने समीपवर्ती गांव के बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
काशीपुर गांव निवासी अभिषेक ने आरोप लगाया कि बाइक सवार दो युवकों ने गांव काशीपुर के कुंआखेड़ा मार्ग पर उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर एकत्रित ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने बताया कि ग्राम काशीपुर में गोली चलने के मामले में वादी व दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।