फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing on a bus full of students in Deoband, students narrowly escaped

Saharanpur News: देवबंद में छात्रों से भरी बस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे छात्र

Sun, 25 Aug 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Firing on a bus full of students in Deoband, students narrowly escaped
देवबंद(सहारनपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर मकबरा गांव के समीप कई राउंड फायरिंग कर दी। बस में सवार छात्र बाल-बाल बचे। फायरिंग होने से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


भायला कलां निवासी रवि कुमार स्टेट हाईवे-59 पर मोहल्ला सैनी सराय स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर चालक है। शनिवार दोपहर 1.10 वह स्कूल की छुट्टी के बाद वह दिवालहेड़ी गांव के बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। पुलिस को दी तहरीर में रवि ने बताया कि जब वह गाड़ी लेकर मकबरा गांव से आगे रजबहे पर पहुंचा तो बुलेट और बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बस को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। जिसके चलते बदमाशों ने बस पर एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली बस के बोनट और दो गोलियां बस की बॉडी में आगे और पीछे की तरफ लगीं।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। वह बस को बमुश्किल दिवालहेड़ी गांव ले गया। बदमाश कुछ दूर पीछा करने के बाद फरार हो गए। चालक रवि ने तहरीर में पुलिस को यह भी बताया कि घटना के बाद 11वीं कक्षा के एक छात्र ने बताया कि हमलावरों में एक हैदरपुर गांव का रहने वाला है। वहीं, मामले को लेकर काफी संख्या में छात्रों के परिजन इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी लड़की पर कमेंट किए जाने से नाराज युवकों ने फायरिंग की है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- अशोक सिसोदिया, सीओ, देवबंद।

---------
बस पर फायरिंग करने के पीछे कौन हैं और क्या कारण रहा। इसकी जानकारी नहीं है। बस चालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- रूपेश सैनी, स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed