फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing between two groups of youths over supremacy, three arrested

Saharanpur News: वर्चस्व को लेकर युवकों के दो गुटों में फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Firing between two groups of youths over supremacy, three arrested
नागल। पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव कपासा के पास वर्चस्व को लेकर युवकों के दो गुटों में फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए एक पक्ष के तीन युवकों को असलाह सहित गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार तथा मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-344 पर गांव कपासा के निकट युवकों के दो गुट आमने-सामने होकर फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए एक गुट के तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि दूसरे गुट के सभी युवक फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी कस्बा व थाना गागलहेड़ी, यश तोमर पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली तथा समर पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम साढोली हरिया थाना देहात कोतवाली सहारनपुर हैं।
विज्ञापन

इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे बरामद हुए हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा तीन बाइक भी कब्जे में ली गई। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वह दो गुटों के वर्चस्व को लेकर एक गुट की ओर से वह दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग करने के लिए आए थे। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया। फरार युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed