{"_id":"6705a9afff4edbad0a0ff694","slug":"fireworks-factory-found-running-without-license-four-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-133424-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिना लाइसेंस चलती मिली पटाखा फैक्टरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिना लाइसेंस चलती मिली पटाखा फैक्टरी, चार गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम और सीओ ने गांव खानपुर गुर्जर तिराहे स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। मौके से काफी मात्रा में बने और अधबने पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महानगर में भी सीएफओ ने पटाखों की दुकानों की चेकिंग की।
मंगलवार दोपहर एसडीएम संगीता राघव, सीओ नकुड वैभव पांडेय और उपनिरीक्षक विनय कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ फैक्टरी में पहुंचे। पुलिस को देख वहां पटाखे बना रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने फैक्टरी संचालक गुलशन और फुरकान को मौके पर पकड़ लिया।
पुलिस बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपियों को कोतवाली ले आई। एसडीएम ने बताया कि संचालक द्वारा दिखाया गया लाइसेंस खत्म हो चुका था। इसके बावजूद फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मानकों के बिना चल रही फैक्टरी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ नकुड़ वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी गुलशन, फुरकान, साजिद और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, एसएसआई संजय शर्मा, एलआईयू प्रभारी रामप्यारी मौजूद रही। वहीं, सीएफओ प्रताप सिंह ने बेहट और महानगर में आतिशबाजी की दुकानों की चेकिंग की। इसके साथ ही दुकान स्वामियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।