फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fireworks, but be careful

आतिशबाजी करें लेकिन बरतें सावधानी

Sun, 23 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fireworks, but be careful
सहारनपुर। दीपावली पर लोग खूब आतिशबाजी करते हैं। मगर रोशनी के पर्व पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई असावधानी आपके लिए घातक साबित हो सकती है। पटाखे छुड़ाते हुए कई लोगों की आंख में घाव हो जाता है, तो कइयों की त्वचा झुलस जाती है। चिकित्सक भी बेहद सतर्क होकर आतिशबाजी करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के लिए लोगों ने आतिशबाजी की खरीदारी कर ली है। दीपावली पर छोटे बच्चे अनार, चरखी, रॉकेट आदि छुड़ाते हैं। ऐसे में परिवार के बड़े लोगों को ध्यान रखना होगा कि बच्चे अकेले में आतिशबाजी न करें। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि कई छोटे बच्चों की पटाखे छुड़ाते समय हथेली जल जाती है। इसके बाद परिवार के लोग जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट या तेल लगा देते हैं। इसके बाद घाव पक जाता है। अनार के सामने खड़े होकर चलाने से कइयों का मुंह जल जाता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद ने बताया कि बाजार में चश्मे उपलब्ध है। इन्हें पहनकर ही आतिशबाजी करें। आंख का पर्दा फटने, काला पानी होने से लेकर आंख की रोशनी तक जानेे की आशंका रहती है। यदि आंख में कंकर या चिंगारी चली जाए तो उसे मले नहीं। आंख में पानी के छींटे मारें।
विज्ञापन

यह रखें ध्यान
- चश्मा लगाकर पटाखे फोड़े
- पास में पानी या बालू भरी बाल्टी रखें।
- बड़े लोगों की मौजूदगी में बच्चे पटाखे फोड़ें।
- सूती कपड़े पहनकर ही आतिशबाजी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed